Move to Jagran APP

जाति नहीं, अब उप्र में भी होगी विकास की बात : संजय

आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उप्र की सभी सीटों पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। अब उप्र में जाति की नहीं बल्कि विकास की बात होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Dec 2020 12:49 AM (IST)Updated: Thu, 17 Dec 2020 12:49 AM (IST)
जाति नहीं, अब उप्र में भी होगी विकास की बात : संजय
जाति नहीं, अब उप्र में भी होगी विकास की बात : संजय

जासं, शाहजहांपुर : आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने उप्र की सभी सीटों पर 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। अब उप्र में जाति की नहीं, बल्कि विकास की बात होगी।

loksabha election banner

जेल रोड स्थित एक मैरिज लॉन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से वार्ता में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आज भी 28 हजार से अधिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन नहीं है। जबकि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था एक मॉडल के रूप में स्थापित हो चुकी है।

बरेली में भूतों की कर दी जांच

संजय सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में उप्र में जांचों में गड़बड़ी की गई। आरोप लगाया कि बरेली जिले में 965 लोगों की फर्जी सैंपलिंग की बात सामने आ चुकी है। उन्होंने पीपीई किट, सैनिटाइजर व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं में भी घोटाले का आरोप लगाया है। कहा उप्र की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की वजह से ही 65 बच्चों की मौत सिर्फ ऑक्सीजन की कमी की वजह से हो चुकी है। जबकि यहां के मुख्यमंत्री इसे सामान्य घटना बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है।

किसानों के आंदोलन में नक्सलियों के शामिल होने व राजनीति दलों के बढ़ावा देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि नक्सली किसानों के आंदोलन में घुस गए हैं तो देश के गृहमंत्री क्या कर रहे हैं। यदि वह उन्हें रोकने में नाकाम हैं तो इस्तीफा क्यों नहीं देते।

पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश

जासं, शाहजहांपुर : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में उप्र प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। दूसरे दलों से आए करीब 150 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सम्मेलन में पंचायत चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं का बेइमानों से मुकाबला होगा। इस लिए सभी को पार्टी को मजबूत बनाने व उसकी नीतियों को जन-जन तक पहुंचना होगा। सम्मेलन के जरिये पार्टी के कार्यकर्ताओं की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया। कहा कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा करने के लिए हम लोग हर स्तर पर तैयार है। इसके बाद शहीद अशफाक उल्ला खां की मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, उपाध्यक्ष कीर्तिमान च्यवन, राजीव कुमार सिंह, आजीम खान, महेंद्र चावला, दिनेश कुमार, मोहित, हरिनंदन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.