ब्राह्मणों के हितों के लिए बनेगा गैर राजनीतिक संगठन : जितिन
कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जिले के ब्राह्मण समाज के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Jul 2020 11:58 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jul 2020 11:58 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने जिले के ब्राह्मण समाज के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ब्राह्मणों के साथ नाइंसाफी हो रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए युवाओं को संगठित होना होगा। जितिन ने संगठन बनाकर जमीनी स्तर पर ब्राह्मणों के हित के लिए काम करने का भरोसा दिया। संवाद में शाशि मोहन अग्निहोत्री, अन्नू मिश्र, सुधाकर त्रिपाठी, विश्वदीप अवस्थी, मनिल बाजपेई, अमित वाजपेई, बिरजू मिश्र, अभय दीक्षित, गौरव मिश्र, मयंक दीक्षित, पवन मिश्र, राजू मिश्र, गोपाल द्विवेदी, शास्वत पांडेय, अभिनव द्विवेदी आदि ने प्रतिभाग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें