Move to Jagran APP

धार्मिक स्थल के आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

शाहजहांपुर : रात में धार्मिक स्थल के परिसर में बने आवास में शरण लेने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 12:05 AM (IST)
धार्मिक स्थल के आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म
धार्मिक स्थल के आवास में महिला से सामूहिक दुष्कर्म

शाहजहांपुर : रात में धार्मिक स्थल के परिसर में बने आवास में शरण लेने गई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने धार्मिक स्थल के दो कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की सूचना पर देर शाम एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य पड़ताल करने पहुंचे हैं। नेपाल के धनगढ़ी जनपद में रहने वाली 20 वर्षीय महिला अपने तीन वर्ष व एक माह के बेटे के साथ रविवार को धनगढ़ी से बस से खुटार पहुंची। महिला को अपने पति के पास सितारगंज जाना था। शाम के सात बज चुके थे। मैजिक में उसे किसी सवारी ने राय दी कि वह पूरनपुर खुटार रोड पर जंगल के पास स्थित एक धार्मिक स्थल में रात गुजार ले इसके बाद वह सुबह सितारगंज निकल जाए। महिला धार्मिक स्थल में पहुंच गई। वहां के दो कर्मचारियों ने आवास में महिला की रहने की व्यवस्था कर दी। महिला का आरोप है कि रात करीब दस बजे धार्मिक स्थल के कर्मचारी अमरीक ¨सह और गगन दीप उसके कमरे में आए और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। दोनों आरोपितों ने उसके दुष्कर्म किया। सुबह होते ही महिला पीलीभीत की चौकी गढ़वा पर पहुंची। मामला खुटार क्षेत्र का होने पर पुलिस ने उसे खुटार थाने भेज दिया। पीड़िता ने दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल करने के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम सूचना पर महिला के परिजन थाने पहुंच गए। एसओ खुटार राहुल ¨सह ने बताया कि घटनास्थल का मुआयना करने के बाद महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरीके की कोई घटना यहां नहीं हुई है। महिला सोमवार की सुबह हमारे यहां आई है। हम लोग रात में लोगों को शरण देते हैं उनकी सेवा करते हैं। आरोप बिल्कुल गलत है। महिला रात में खुटार के एक धार्मिक स्थल में रुकी है। वहां से सीसीटीवी फुटेज में महिला वहां मौजूद है।

loksabha election banner

- जयमल ¨सह, मुख्य सेवादार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.