राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों का कराया निस्तारण
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 12:04 AM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:28 AM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश रामबाबू शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जनपद न्यायालय में 2966 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा बैंक व भारत संचार निगम लिमिटेड के प्री लिटिगेशन के 1350 वादों का निस्तारण कराया गया। स्थाई लोक अदालत की ओर से तीन वादों का निस्तारण कराया गया। राजस्व विभाग की ओर से 1338 वादों का निस्तारण कराया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें