गंदगी करने वाले कर्मचारियों से उठवाया कूड़ा
शाहजहांपुर : जिन लोगों पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी है वहीं लोग नगर आयुक्त को गंदगी फैल
शाहजहांपुर : जिन लोगों पर सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी है वहीं लोग नगर आयुक्त को गंदगी फैलाते मिले। ऐसा करने वाले कर्मचारियों से कूड़ा उठवाया गया।
नगर आयुक्त विद्याशंकर ¨सह ने शनिवार सुबह कार्यालय खुलते ही वहां की व्यवस्थाएं देखी। कई कर्मचारी समय से ड्यूटी नहीं पहुंचे तो कई दूसरे कार्यालय में गपशप करते मिले। जिम्मेदारियों से बचने वाले कर्मचारियों को नगर आयुक्त ने फटकार लगाई। इसके बाद हॉल में पहुंचे जहां जगह-जगह गंदगी मिली। अलमारी व दीवारें पुड़िया की पीक से व्यवस्था की पोल खोल रही थी। जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए साथ ही दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। इसके बाद दाखिल खारिज कार्यालय पहुंचे जहां पुड़िया व कागज फर्श पर पड़े थे। नगर आयुक्त ने अपने सामने ही गंदगी फैलाने वाले कर्मचारियों से कूड़ा उठवाकर डस्टबिन में डलवाया। कहा दोबारा मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। कहा कार्यक्रमों के दौरान हम लोग दूसरों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र को साफ-सुथरा रखने के लिए कहते है लेकिन खुद गंदगी फैला रहे है।
कर्मचारियों ने बताई दिक्कतें
कई कर्मचारियों ने अपनी दिक्कतें भी नगर आयुक्त को कर्मचारियों ने बताया कि संबंधित अधिकारी से कई बार सीएफएल लगाने के लिए कह चुके है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।