Move to Jagran APP

मुहल्ले में ही समस्या का समाधान करेंगे अधिकारी

बिजली पानी व सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 12:55 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:08 AM (IST)
मुहल्ले में ही समस्या का समाधान करेंगे अधिकारी
मुहल्ले में ही समस्या का समाधान करेंगे अधिकारी

जेएनएन, शाहजहांपुर : बिजली, पानी व सफाई से जुड़ी समस्याओं के लिए अब लोगों को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। महानगरों की तरह यहां भी जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है। ताकि मुहल्ले की समस्या मुहल्ले में ही निस्तारित होती रहें। इसके लिए शहर को चार जोन में बांटा गया है।

loksabha election banner

प्रत्येक जोन में एक प्रशासनिक अधिकारी भी रहेगा। जोन के सभी अधिकारियों के नंबर संबंधित जोन के बोर्ड पर लिखे जाएंगे। निगम का दर्जा मिलने के बाद अपर नगर आयुक्त, तीन सहायक नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जल, कर निरीक्षक आदि की नियुक्त हो चुकी है। जिससे लगभग यहां स्टाफ पूरा हो चुका है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक काम नहीं हो रहा था। जोनल व्यवस्था लागू होने से न सिर्फ समस्याओं का निस्तारण समय से होगा, बल्कि विकास कार्यो को भी रफ्तार मिलेगी।

जोन एक : चिनौर, निसरजई, जलालनगर, बाडूजई प्रथम, सदर बाजार, बाडूजई पेशावरी, दिलाजाक, तारीन जलालनगर, हाथीथान, महमंद जलालनगर, एमनजई जलालनगर, तारीन बहादुरगंज, लोदीपुर, आवास विकास कालोनी, खिरनीबाग, बहादुरपुरा।

जोन दो : तारीन टिकली, बजरिया मक्कू, हुंडालखेल, मुल्लाखेल, सिजई, बक्सरिया, महंद जंगला, यूनुस खेल, मामूड़ी, बारादरी, भारद्वाजी, बीबीजई, ककरा खुर्द, चमकनी।

जोन तीन : अजीजगंज, मेहमान शाह, किला, तिराही, रोजा आंशिक, सरायकाइयां, फत्तेपुर रेती, ख्वाजा फिरोज, मढ़ा, लालपुर, काजीखेल, वाजिदखेल, बाला तिराही, आदर्श नगर रोजा।

जोन चार : हुसैनपुरा, दलेलगंज, अहमदपुर, बिजलीपुरा, अंटा, बाबूजई, खलीलशर्की, गौहरपुरा, हयातपुरा, रंग महला, मोहम्मदजई, अलीजई, अहमदपुर रेती, रोशनगंज, महमंद गढ़ी, गढ़ी गाड़ीपुरा, ब्रज बिहार कॉलोनी।

इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

प्रत्येक जोन में एक प्रशासनिक अधिकारी के अलावा अवर अभियंता, राजस्व निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो पेयजल, सफाई, वसूली कार्य, अतिक्रमण, संपत्तिकर, निर्माण समेत जनहित से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण कराएंगे।

वर्जन

शाहजहांपुर नगर निगम में जोनल व्यवस्था लागू होने के बाद अफसरों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इसकी नियमित मॉनीटरिग की जाएगी। लापरवाही बरतने पर होगी।

संतोष शर्मा, नगर आयुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.