जानवरों की वजह से नहीं लगेगा शहर में जाम
भैंसों की वजह से अब शहर में जाम नहीं लगेगा। नगर निगम प्रशासन भैंस पालने वालों को नोटिस देगा जो गर्रा व खन्नौत नदी पर भैंसों को ले जाते है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :
भैंसों की वजह से अब शहर में जाम नहीं लगेगा। नगर निगम प्रशासन भैंस पालने वालों को नोटिस देगा जो गर्रा व खन्नौत नदी पर भैंसों को ले जाते है। इसके लिए नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने अधिकारियों के साथ मीटिग कर उन्हें जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
नगर निगम परिसर में आयोजित मीटिग में नगर आयुक्त ने कहा कि चाहे डेयरी संचालक हो या फिर एक-दो भैंस पालने वाले। कोई भी नदी पर भैंस लेकर नहीं जाएगा। क्योंकि नदियों में नालों का पानी भी जाता है। इसके अलावा भैंसों की वजह से शहर में जाम की भी स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी को नोटिस दिए। उन्होंने कहा कि निर्देश न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
गोशाला में अफसर मनाएंगे दीपावली
दीपावली अधिकारी मघई टोला स्थिल गोशाला में मनाएंगे। इसके लिए नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने गोशाला में तैयारियां भी शुरू कर दी है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने गोशाला का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।