Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर बैठी विधायक की पुत्रवधू

संपत्ति बंटवारे के विवाद में तिलहर के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू ने कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि संपत्ति में हिस्सा मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। वहीं सीओ का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 01:15 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 01:15 AM (IST)
भूख हड़ताल पर बैठी विधायक की पुत्रवधू
भूख हड़ताल पर बैठी विधायक की पुत्रवधू

जेएनएन, शाहजहांपुर : संपत्ति बंटवारे के विवाद में तिलहर के भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा की पुत्रवधू ने कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उनका कहना है कि संपत्ति में हिस्सा मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। वहीं, सीओ का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।

loksabha election banner

निगोही निवासी तिलहर विधायक रोशन लाल वर्मा के बेटे विनोद वर्मा की दो साल पहले मौत हो गई थी। विनोद की पत्‍‌नी सरिता ने पति की संपत्ति में हिस्सा मांगा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। संपत्ति प्रकरण के छह मुकदमे कोर्ट में हैं। सरिता का आरोप है कि संपत्ति में हक मांगने पर विधायक उन्हें व उनके स्वजन को धमकी देते हैं। अधिकारी इसके बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके विरोध में मंगलवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट में धरना दिया था। तब सीओ सदर महेंद्र सिंह उनसे मिलने पहुंचे थे। सरिता ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की, फिर धरना खत्म कर दिया। बुधवार को वह दोबारा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गई। वहां भूख हड़ताल शुरू कर दी। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती, भूख हड़ताल जारी रहेगी।

वर्जन

प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।

महेंद्र सिंह, सीओ, सदर मुझे ब्लैकमेल करने के लिए यह सब किया जा रहा है। मेरी लोकप्रियता से घबराए विरोधी छवि खराब करने के लिए साजिश रच रहे हैं।

रोशन लाल वर्मा, विधायक तिलहर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.