ग्रामीण को गोली मारकर किया घायल
क्षेत्र के गढ़ा गांव में मंगलवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिग करते हुए युवक के गोली मार दी। इसके बाद फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:17 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:17 AM (IST)
जेएनएन, निगोही, शाहजहांपुर :क्षेत्र के गढ़ा गांव में मंगलवार शाम को दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने फायरिग करते हुए युवक के गोली मार दी। इसके बाद फायरिग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया है। गांव के ही ओमकार शाम को खेत पर गए थे। उनका आठ वर्षीय बेटा अजय गांव में ही दुकान पर सामान लेने गया था। जहां गांव के ही तीन चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की। ओमकार ने विरोध किया तो आरोपितों ने कमर के पास गोली मार कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह ने बताया कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें