सड़क हादसे में साले की मौत, बहनोई घायल
सड़क हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई। जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
संवाद सूत्र, मदनापुर : सड़क हादसे में बाइक सवार साले की मौत हो गई। जबकि बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया।
जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव धियरा निवासी 40 वर्षीय हरि सिंह अपने बहनोई क्षेत्र के ही दिउरा गांव निवासी संतराम के साथ बाइक से मदनापुर क्षेत्र के काबिलपुर गांव गए थे। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वापस अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बरेली-कानपुर स्टेट हाइवे पर गांव चंदोखा के पास पीछे से स्काíपयों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरि सिंह की मौत हो गई। जबकि संतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्काíपयो लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घायल संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
राजस्थान लेकर जाता था मजदूर
हरि सिंह अपने बहनोई संतराम के साथ राजस्थान में ईंट भट्ठों पर मजदूर पहुंचाने का ठेका लेते थे। रविवार को भी दोनों मजदूरों की तलाश में काबिलपुर गांव गए थे।
-------
चार भाइयों में बड़ा था हरि सिंह
हरि सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। हरि सिंह की मौत से पिता जगमोहन, भाई हरिश्चंद्र, धर्मेंद्र, रामराज व पत्नी सुनीता सदमे में हैं।
वर्जन:
मृतक के पिता ने तहरीर दी है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक