ट्रैक्टर से कुचलकर बहनोई की मौत, साला घायल
ट्रैक्टर से कुचलकर बहनोई की मौत हो गई जबकि साला घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जेएनएन, कांट, शाहजहांपुर : ट्रैक्टर से कुचलकर बहनोई की मौत हो गई जबकि साला घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। चालक मौके से फरार हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव हीरपुर निवासी सुरजीत सोमवार को कलान धान बेचने गए थे। रात में अपने बहनोई सरभ सिंह उर्फ पप्पू ( 30) निवासी विक्रमपुर कलान के यहां रुक गए थे। मंगलवार को सरभ सिंह भी अपने साले के साथ हीरपुर ट्रैक्टर पर बैठकर आ रहे थे। कांट थाना क्षेत्र के बांसखेड़ा गांव के पास पीछे से आ रहे है ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने ओवरटेक करने का प्रयास किया तो दोनों ट्रैक्टर टकरा गए। हादसे में सरभ सिंह ने नीचे गिर गए और पहिया सरभ सिंह के ऊपर से निकल गया। सुरजीत घायल हो गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरभ सिंह की मौत से मैनाशा, बेटी अंगूरी देवी, बेटा रंजीत, संजीत, शिवांकी, अंशुल सदमे में हैं। आरोपित चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
वीरेंद्र प्रसाद प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक