Move to Jagran APP

भगवा रंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा से खलबली

बंडा क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगे जाने का खलबली मच गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 11:58 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 11:58 PM (IST)
भगवा रंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा से खलबली
भगवा रंग में महात्मा गांधी की प्रतिमा से खलबली

शाहजहांपुर : बंडा क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगे जाने का मामला सामने आने से प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम पुवायां सत्यप्रिय ¨सह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। गुरुवार को क्षेत्र के गांव ढका घनश्याम के प्राथमिक स्कूल में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को भगवा रंग से रंगे जाने की बात सामने आई। थोड़ी ही देर में आसपास के गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। मामला डीएम अमृत त्रिपाठी तक पहुंचा तो उन्होंने पुवायां एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने ग्राम प्रधान गायत्री जैसवार से से पूछताछ की, जिस पर प्रधान ने बताया कि 2015 में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मूर्ति को इस रंग में रंगवाया था। तब से वह इसी रंग में है। एसडीएम ने कहा कि डीएम इसका निरीक्षण करेंगे। तब तक इसका रंग बदला नही जायेगा। कांग्रेस ने की ¨नदा, देगी ज्ञापन

loksabha election banner

महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने के मुद्दे को कांग्रेस ने तूल दे दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने इस बारे में हाईकमान को अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ दु‌र्व्यवहार हो रहा है। अ¨हसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ इस तरह का खिलवाड़ ¨नदनीय है। प्रदेश में इतनी सरकारें बनीं कभी किसी के शासनकाल में महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि बंडा ब्लाक के अध्यक्ष राहुल शर्मा ने इसको उजागर किया है। जिन्होंने ऐसा किया उन्हें समाज में रहने का हक नहीं है। शुक्रवार को इस मामले में पार्टी का शिष्टमंडल डीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.