Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में गलन बरकरार, अब परेशान करेगी शीतलहर

मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सोमवार को दिन में धूप से पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार से अधिकतम तापमान बढ़ेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आएगी। 28 जनवरी से शीतलहर दस्तक देगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 01:22 AM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 01:22 AM (IST)
शाहजहांपुर में गलन बरकरार, अब परेशान करेगी शीतलहर
शाहजहांपुर में गलन बरकरार, अब परेशान करेगी शीतलहर

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : मौसम का मिजाज फिर बदल गया। सोमवार को दिन में धूप से पारा 17.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मंगलवार से अधिकतम तापमान बढ़ेगा। लेकिन न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आएगी। 28 जनवरी से शीतलहर दस्तक देगी।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान विभाग के अलावा ग्रामीण कृषि मौसम इकाई की ओर से जारी बुलेटिन में भी 28 जनवरी से शीतलहर के संकेत दिए गए है। 25 जनवरी से 28 जनवरी तक दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, लेकिन न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। सोमवार को बादलों की वजह से न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कोहरा रोकेगा रफ्तार

सोमवार को सुबह कोहरा गहरा गया। इससे आ‌र्द्रता 100 फीसद रही। लेकिन दिन में खिली धूप से शाम को आ‌र्द्रता घटकर 77 फीसद पर पहुंच गई। मंगलवार से कोहरा और घना होगा। रात में वाहनों की गति पर मौसम का ब्रेक लगेगा। बढ़ेगी हवा की रफ्तार

सोमवार को हवा की गति 31 से घटकर 21.6 किमी प्रति घंटा रही। लेकिन आगामी तीन दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ सकती है। इससे शीतलहर बढ़ जाएगी। दिन में धूप के बावजूद लोगों को सर्दी से परेशान होना पड़ेगा। सर्दी के कारण हीटर आदि की जबरदस्त बिक्री हो रही है। यहीं लकड़ी के कोयले के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। वर्जन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम का मिजाज बदला। अब शीताग्र के संकेत मिल रहे है। 28 जनवरी को शीतलहर की दस्तक से सर्दी बढ़ेगी। कोहरा भी घना होगा। न्यूनतम तापमान में काफी कर्मी जाएगी।

ड. अतुल कुमार सिंह, मौसम विज्ञानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.