20 करोड़ से पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग को मिलेगा नया कलेवर
आजादी से पूर्व दिल्ली - लखनऊ के बीच आवागमन का मुख्य मार्ग (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग- 24) को नया कलेवर मिलेगा। नगर विधायक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7.4 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सृदृढ़ीकरण को 20 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : आजादी से पूर्व दिल्ली - लखनऊ के बीच आवागमन का मुख्य मार्ग (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग- 24) को नया कलेवर मिलेगा। नगर विधायक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 7.4 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व सृदृढ़ीकरण को 20 करोड़ की धनराशि मंजूर कर दी है। पहली किस्त के रूप में चार करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी गई।
गर्रा पुल से अजीजगंज होते हुए नगरिया मोड़ मार्ग को पुराने हाईवे के रूप में जाना जाता है। देश के आजाद होने से पूर्व तक इसी मार्ग से मुख्य आवागमन था। शाहजहांपुर को महानगर बनाए जाने के बाद नगर विधायक व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कराया। लोक निर्माण विभाग से मंजूरी मिलने पर वित्त मंत्री ने बजट की मंजूरी के साथ पहली किस्त जारी कर दी।
सड़क चौड़ीकरण के यह होंगे लाभ
- नगरिया मोड़ जाने के लिए करीब चार किमी की दूरी घट जाएगी।
- ईधन कम जलने से पर्यावरण संरक्षण भी होगा।
- अजीजगंज से नगरिया मोड़ तक बसावट होगी। रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
- शहर से नगरिया मोड़ के बीच के गांवों का विकास होगा।
वर्जन::::
7.4 किमी लंबे मार्ग के लिए 20 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है। चार करोड़ की पहली किस्त मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया शुरू है। इसी माह निर्माण शुभारंभ का प्रयास है।
ओपी वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग