रामलखन हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
दीपावली पर मथाना गांव में हुए रामलखन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
संवाद, सूत्र, मदनापुर : दीपावली पर मथाना गांव में हुए रामलखन हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के सैदपुर पहाड़ी उर्फ धीरपुर गांव निवासी 35 वर्षीय रामलखन शुक्ला व उसके भाई विनय दीपावली पर मथाना गांव में गेरू लेने गए थे। जहां रामलखन का मथाना निवासी बृजेश से रुपयों के तगादे को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर बृजेश व उसके पक्ष के लोगों ने दोनों भाइयों को लाठियों से पीटा था, जिसमें रामलखन की मौत हो गई थी। इस मामले में बृजेश व उसके बेटों समेत आठ लोग नामजद किए गए थे, जिनमें पुलिस ने एक हत्यारोपित धर्मवीर को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बृजेश को जलालाबाद के गुहिया गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उसको जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपित भी जल्द गिरफ्तार होंगे।