महिला ¨वग ने किया शस्त्र पूजन
रानी लक्ष्मीबाई महिला ¨वग की ओर से शस्त्र पूजन किया गया।
शाहजहांपुर : रानी लक्ष्मीबाई महिला ¨वग की ओर से शस्त्र पूजन किया गया। साथ ही शस्त्र लहराकर मातृ शक्ति का भी प्रदर्शन किया।
संगठन की संस्थापक डॉ. नमिता ¨सह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत भगवान राम के चित्र के समक्ष पूजन कर किया गया। इसके बाद संगठन की सभी महिलाओं ने शस्त्रों का पूजन किया। डॉ. नमिता ¨सह ने कहा कि शस्त्र पूजन का पौराणिक महत्व हमेशा रहा है। शस्त्र यदि मातृ भृमि की रक्षा व आत्म सम्मान के लिए उठे तो इसे पूजने योग्य होते है। नारी हमेशा शक्ति का रूप रही है। अध्यक्ष बीना ¨सह ने कहा कि दशहरे के पावन अवसर पर हमें संदेश मिलता है कि अधर्म का नाश होता है। हमेशा सत्य, अच्छाई और धर्म की विजय होती है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष नीरा गुप्ता, सचिव वर्षा अवस्थी, तराना जमाल, विम्मी सैनी, ऋचा गुप्ता, ममता गुप्ता, रम्मन, मृदुला शर्मा, रचना, सुनीता, शिल्पी, शालिनी, मीरा सेठ, शिखा राठौर, सीमा, महिमा शुक्ला, प्रीति, रूचि द्विवेदी, रेखा वर्मा, छाया मेहरोत्रा, रचना आदि मौजूद रही।