Move to Jagran APP

गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झूमे भक्त, जयघोष गूंजे

रविवार को शहर से लेकर कस्बाई क्षेत्रों में गणपति बप्पा मोरिया..के घोष गूंजते रहे।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 07:29 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 07:29 PM (IST)
गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झूमे भक्त, जयघोष गूंजे
गणेश विसर्जन शोभायात्रा में झूमे भक्त, जयघोष गूंजे

- रौसर कोठी में लाल बाग के राजा की निकली शोभायात्रा, खन्नौत में प्रतिमा विसर्जन

loksabha election banner

- कलान, अल्हागंज में भी शोभायात्रा की रही धूम, शहर में सजी झांकियां, भक्त झूमे

जागरण टीम, शाहजहांपुर : रविवार को शहर से लेकर कस्बाई क्षेत्रों में गणपति बप्पा मोरिया..के घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में बैंडबाजा व आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली। निर्धारित मार्ग पर भ्रमण के बाद गणेश प्रतिमाओं का नदी में विसर्जन किया गया। शहर में चौक के राजा, सदर में शाहजहांपुर के राजा तथा केरूगंज में मठिया के महाराज का दरबार सजाकर आरती पूजन किया गया। रौसर कोठी में लालबाग के राजा की शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जन किया गया।

रौसरकोठी : ढोल नगाड़ों के साथ निकली गणेश विसर्जन शोभायात्रा में रंग और गुलाल उड़ा। भक्ति गीतों पर थिरकते श्रद्धालुओं ने रौसर से दनियापुर के गर्रा खनौत घाट तक शोभायात्रा निकाली। यहां गणपति बप्पा मोरिया के घोष के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण व श्रद्धा का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम में सोनू वर्मा परमाली,बीरपाल, सुभाष वर्मा, राजन, अमित शर्मा, श्याम वर्मा आदि का सहयोग रहा।

संस, कलान : गणेश महोत्सव का समापन पर कस्बे में कई शोभायात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। व्यापारी नेता आरके गुप्ता तथा रेवारी गुप्ता के आवास पर आयोजित गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने आकर्षण झांकियों व बैंडबाजे के साथ निकली शोभायात्रा में झूमकर नृत्य किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ एक दूसरे के गुलाल लगाकर होली खेली। ढाई घाट के गंगा तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान आयोजित भंडारे में हजारों भक्तों ने हाजिरी दी। सुरक्षा के लिए प्रभारी निरीक्षक अनंत राम राव समेत एवं टीम मुस्तैद रही। कार्यक्रम में बीके गुप्ता रेवारी गुप्ता मुकेश मोहन, प्रशांत गुप्ता सचिन गुप्ता, प्रदीप वर्मा, रोहित सर्राफा, संजीव वर्मा, अनिल गुप्ता, संजीव गुप्ता मौजूद रहे

संसू, अल्हागंज : मुहल्ला बगिया द्वितीय सतीश शुक्ला के यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को छठे दिन पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरिया .. अबकी बरस जल्दी आ.. घोष के साथ निकली शोभायात्रा पांचाल घाट फर्रुखाबाद पहुंची। जहां भक्तों ने प्रतिमा का गंगा में विसर्जन किया। कार्यक्रम में आयोजकों का सहयोग रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.