Move to Jagran APP

मुख्य आरोपित के घर पड़ा ताला, परिवार के लोग गायब

दिल्ली में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद से जलालाबाद में खलबली मच गई। दरअसल पकड़े गए लोग यहीं के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 11:50 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:09 AM (IST)
मुख्य आरोपित के घर पड़ा ताला, परिवार के लोग गायब
मुख्य आरोपित के घर पड़ा ताला, परिवार के लोग गायब

जेएनएन, शाहजहांपुर : दिल्ली में नकली जीरा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा होने के बाद से जलालाबाद में खलबली मच गई। दरअसल पकड़े गए लोग यहीं के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपित के परिजन ताला डालकर गायब हो गए हैं। वहीं अन्य के परिजन भी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस की टीम भी रात आई थी और पकड़े गए लोगों के संबंध में जानकारी जुटाकर चली गई थी। हालांकि स्थानीय पुलिस इस संबंध में कुछ भी पता होने से इन्कार कर रही है।

loksabha election banner

दिल्ली के बवाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने फूल झाड़ू से नकली जीरा बनाने के चल रहे काम का भंडाफोड़ किया था। इसमें जलालाबाद के मुहल्ला प्रताप नगर निवासी हरिनंदन को पकड़ा था। उसके साथ वहां पर काम कर रहे नगर के ही सदुल्लागंज निवासी कामरान के अलावा गंगा प्रसाद, हरीश व पवन भी पकड़े गए थे। बताया जा रहा है इन लोगों को नगर के मुहल्ला महाजनान निवासी लालू नाम का व्यक्ति दिल्ली ले गया था।

घर में पड़ा ताला

हरिनंदन की पत्नी व दो बेटे प्रतापनगर में बने घर पर ही रहते हैं। दिल्ली में हुई कार्रवाई की जानकारी मिलने के बाद वे लोग घर में ताला डालकर कहीं चले गए। उनके बारे में पूछने पर पड़ोसी भी कुछ नहीं ज्यादा नहीं बता पा रहे थे।

दिपावली के बाद वापस नहीं गया सोनू

सदुल्लागंज निवासी सोनू भी हरिनंदन के पास जीरा बनाने का काम करता था। दिपावली पर वह वापस घर आया तो दोबारा गया नहीं। सोनू ने बताया कि उसे लालू दिल्ली लेकर गया था। वहां दो से ढाई रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिए जाते थे। उसने करीब 15 दिन वहां काम किया। इस दौरान 10 हजार रुपये मिले थे। वहां पर होने वाले गलत काम के बारे में उसे आभास हो गया था। इसलिए दोबारा नहीं गया।

भतीजे ने कहा कुछ भी नहीं मालूम

कामरान के घर पर उसका भाई बिलाल मिला। बताया कि करीब बीस दिन पहले लालू कामरान को मजदूरी के लिए लेकर गया था। उसके बाद वहां क्या हुआ है उन लोगों को नहीं मालूम है। बताया जा रहा कि दिल्ली पुलिस की टीम भी यहां आकर आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाकर चली गई।

डीजीपी कार्यालय आया हूं। अभी मामला जानकारी में नहीं है। अगर क्षेत्र में कोई ऐसा गैंग सक्रिय है तो संबंधितों पर कार्रवाई होगी।

ब्रह्मपाल सिंह, सीओ जलालाबाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.