Move to Jagran APP

राजा अजय सिंह का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

परौर स्टेट के राजा व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार राजमहल के पास किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 11:55 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 11:55 PM (IST)
राजा अजय सिंह का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि
राजा अजय सिंह का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि

जेएनएन, शाहजहांपुर/कलान : परौर स्टेट के राजा व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी अंतिम संस्कार राजमहल के पास किया गया। बेटी विधि सिंह ने मुखाग्नि दी। शहर के एक होटल में रुके राजा अजय सिंह की रविवार पूर्वाह्न तबीयत बिगड़ी। जब तक डाक्टर आते उनका निधन हो गया। राजा अजय सिंह चौहान राजा नारायण सिंह की विरासत को संभाल रहे थे। वह मूल रूप से एटा के ग्राम उड़ेश्वर के रहने वाले थे। परिवार में उनकी पत्नी सीमा सिंह व बेटी विधि सिंह हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, इंटक नेता पवन सिंह, क्षत्रिय महासभा के पदम सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि ने अंतिम विदाई दी। वहीं, अखिल भारतीय जन विकास मंच की शोक सभा व शांति पाठ हुआ। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनीश सिंह परिहार, चौधरी विनोद यादव, अमित बाजपेयी, मनिल बाजपेई, अनिल सिंह चौहान, मुकेश सिंह परिहार, सौरभ शुक्ला आदि मौजूद रहे।।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.