बीमार युवक अचानक हुआ गायब, सुबह मिला शव
थाना निगोही क्षेत्र के गांव रधौला निवासी विश्राम के 40 वर्षीय बेटे ¨पंटू की तबीयत बिगड़ गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 12:42 AM (IST)
शाहजहांपुर: थाना निगोही क्षेत्र के गांव रधौला निवासी विश्राम के 40 वर्षीय बेटे ¨पंटू की तबीयत खराब हो गई थी। परिजनों ने उसको शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया था। परिजन उसको ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी वह अस्पताल के बाहर एंबुलेंस के पास से गायब हो गया था। मंगलवार की सुबह उसका शव पुराने अस्पताल के पास मिला। परिजनों के मुताबिक उन लोगों ने ¨पटू को भागते हुये देखा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें