पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए
बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक डीके ठाकुर ने कहा कि फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं।
शाहजहांपुर : बरेली जोन के पुलिस महानिरीक्षक डीके ठाकुर ने कहा कि फरार पुरस्कार घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया जाए। थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण किया जाए और अधिकारी तक नहीं फरियादी नहीं पहुंचना चाहिए।
आइजी डीके ठाकुर ने सोमवार की शाम साढ़े छह बजे पुलिस लाइन में क्राइम मी¨टग ली। उन्होंने अपराध की समीक्षा की। कहा जिले में सात पुरस्कार अपराधी है। जो फरार चल रहे है। उन अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। जिला बदर अपराधी क्षेत्र में है या नहीं। इसका पता लगाकर उनको गिरफ्तार करके जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाए। कच्ची शराब, नाजायज शस्त्र आदि के खिलाफ अभियान चलाया जाए। थाने में आने वाले फरियादियों से अच्छा व्यवहार और उनकी शिकायतों का निस्तारण किया जाए। जनता से अच्छा व्यवहार किया जाए। चोरी व लूट की घटनाओं का खुलासा किया जाए। प्रत्येक थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में रात में दस बजे से सुबह चार बजे तक भ्रमण करेंगे। विभिन्न अपराधों में फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी की जाए। विवेचनाओं का समय से निस्तारण किया जाए। जो अपराधी जेल में बंद है, उनकी पैरवी की जाए कि जेल से बाहर न आ सके। जेल से छूटने वाले अपराधियों पर पैनी नजर रखी जाए। अंत में कहा कि समय-समय पर वाहनों तथा बैंकों की चे¨कग की जाए। क्राइम मी¨टग में एसपी डा. एस चनप्पा, एएसपी ग्रामीण सुभाष चंद्र शाक्य, एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सीओ सदर बलदेव ¨सह, सीओ तिलहर मंगल ¨सह, सीओ जलालाबाद शिव प्रसाद, सीओ पुवायां जितेंद्र कुमार तथा समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।