Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shahjahanpur News: घर में अकेले रह रही मह‍िला की हत्‍या का खुलासा, होमगार्ड ग‍िरफ्तार; मर्डर करने के पीछे बताई ये वजह

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 05:31 PM (IST)

    शाहजहांपुर में होमगार्ड पुष्पेंद्र ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। महिला के पति का निधन हो चुका था और पुष्पेंद्र से उसके नजदीकी संबंध थे। पुष्पेंद्र ने महिला को मकान बनवाने के लिए पैसे भी दिए थे। उसने महिला के घर से दो युवकों को निकलते देखा था जिसके बाद गुस्से में उसने हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    Hero Image
    मह‍िला की हत्‍या करने वाला होमगार्ड गि‍रफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जा गरण संवाददाता, शाहजहांपुर। महिला की हत्या करने वाले होमगार्ड को सोमवार को जेल भेज दिया गया। उसने महिला के घर से दो युवकों को निकलते देख लिया था। जिसके बाद गुस्से में ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। बंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति का निधन 12 वर्ष पहले हो गया था। करीब 10 वर्ष पहले होमगार्ड पुष्पेंद्र से उसके नजदीकी संबंध हो गए थे। शुक्रवार रात पुष्पेंद्र ने महिला की उसके घर से कुछ दूरी पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह भाग गया था। सोमवार को हत्यारोपित होमगार्ड को जेल भेज दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कई बार बयान बदलने के बाद उसने पुलिस को सच्चाई बता दी। कहा, महिला से उसके नजदीकी संबंध थे। उसकी हर जरूरत को पूरा करता था। महिला को कालोनी मिली थी। मकान अच्छा बने इसके लिए उसे 50 हजार रुपये भी दिए थे। घटना से दो दिन पहले जब वह महिला के घर जा रहा था तब उसने दो युवकों को उसके घर से निकलते देख लिया था। इससे पहले भी उन दोनों युवकों पर उसे शक था।

    शुक्रवार को इसी बात को लेकर आपत्ति करने गया था। घर से कुछ दूरी पर काफी देर तक इसको लेकर बहस भी हुई थी। महिला ने जब ऊंची आवाज में बात करना शुरू कर दिया तो पास में पड़ी ईंट को उठाकर उसके सिर पर मार दिया था। इसके बाद वह भाग गया था।

    महिला की बेटी ने अपने सामने हत्या होने की बात पुलिस को बताई थी। आरोपित के पकड़े जाने पर जब उससे पूछताछ की गई तो कई बार बयान भी बदले थे। खुद को बेकसूर बता रहा था लेकिन जेल जाने से पहले उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया था। इस प्रकरण की सीओ जांच करेंगी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि आरोपित होमगार्ड को जेल भेज दिया गया। महिला से दो अन्य युवकों का मिलना उसे पसंद नहीं था जिस वजह से घटना को अंजाम दे दिया था।