18519 ड्यूटी कम किए जाने पर होमगार्ड्स आक्रोशित
वित्तीय कमी के बहाने पर प्रदेश में 18519 ड्यूटी कम किए जाने पर होमगार्ड्स आक्रोशित हो गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Oct 2019 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 06 Oct 2019 06:24 AM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : वित्तीय कमी के बहाने पर प्रदेश में 18519 ड्यूटी कम किए जाने पर होमगार्ड्स आक्रोशित हो गए हैं। ड्यूटी बहाली के लिए शनिवार को होमगार्ड्स कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
उप्र. होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कर सरकार ने राहत भरा कार्य किया। लेकिन होमगार्ड कमांडर जनरल ने 18519 ड्यूटी कम करके मायूस कर दिया। ज्ञापन देने वालों में एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राम सेवक सिंह, महामंत्री रवि कुमार, संगठन मंत्री सतीश चंद्र श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें