पोषण स्तर में करो सुधार, सरकार पहनाएगी हार
पोषण स्तर में सुधार लाने पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को सम्मानित किया जाएगा।
शाहजहांपुर : पोषण स्तर में सुधार लाने पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम को सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का चयन राज्य स्तर पर गठित समिति के माध्यम से किया जाएगा। चयन अक्टूबर से मार्च 2019 तक के कार्यों के आधार पर किया जाएगा। समाज में पोषण के स्तर को सुधारने को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वालीं प्रथम पंक्ति की कार्यकर्ता आशा, आंगनबाड़ी और एएनएम के साथ ही अधिकारियों को भी राज्य स्तर पर पुरस्कृत व सम्मानित करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। इसके लिए उनके अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के बीच किये गए कार्यों को आधार बनाया जाएगा। इसके तहत उनके द्वारा किये गए कार्यों के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किये गए हैं। अधिकतम अंक पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगाए जिनका चयन राज्य स्तर पर गठित समिति करेगी। इस संबंध में उप्र राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक मोनिका एस गर्ग ने प्रदेश के सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र भेजा है। जिसमे कहा गया कि मुताबिक पोषण के स्तर में आमूलचूल सुधार लाने वाले प्रदेश के सात जिला कार्यक्रम अधिकारियों, 15 बाल विकास परियोजना अधिकारी, 50 मुख्य सेविकाएं, सौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएमए, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की दस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच जिलाधिकारियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
तय किए गए मानक
तीन मानक तय किये गए हैं। जिसमे जनपद में कुपोषण के स्तर में सार्थक कमी लाना, जनपद में एनीमिया के स्तर में अर्थपूर्ण कमी लाना और पोषण अभियान के अंतर्गत किये गए इनोवेशन या नये प्रयास पुरस्कार देने के लिए मानकों में सुधार का मूल्यांकन सर्वे के आधार पर किया जाएगा। बेसलाइन पोषण माह सितंबर 2018 में विभाग की ओर किया गया सर्वे होगा और सुधार का आंकलन अप्रैल 2019 में विभाग की ओर से किये जाने वाले सर्वे के आधार पर किया जाएगा। कार्यों के मानकों के आधार पर 70 फीसद से अधिक अंक पाने वाले ही पुरस्कार की श्रेणी में शामिल किए जाएंगे†ा