गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस जल्दी आ..
चौक के राजा को गुरुवार को विदाई दी गई।
जेएनएन, शाहजहांपुर : चौक के राजा को गुरुवार को विदाई दी गई। अगली बरस जल्दी आने का वादा लेकर उनकी मूíत का विसर्जन किया गया। इससे पहले हवन व धाíमक अनुष्ठान हुए।
सेठ कालीचरन रोड स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में दो सितंबर को भगवान गणेश की मूíत की स्थापना की गई थी। उसके बाद से यहां पर रोज पूजा व आरती चल रही थी। गुरुवार सुबह धर्मशाला में पुरोहित अनंतराम शुक्ला ने हवन कराया, जिसमें मराठा समाज के साथ ही अन्य लोगों ने भी आहुतियां डालीं। दोपहर में विसर्जन यात्रा शुरू हुई, जो चौक से शुरू होकर चारखंभा, राजघाट चौकी होते हुए गर्रा नदी पहुंची। जहां नदी के किनारे मूíत का विसर्जन किया गया। इससे पहले यात्रा में शामिल गोविदाओं की टोलियों ने चारखंभा तक ऊंचाई पर बांधी गईं दही हांड़यिों को फोड़ा। उन पर पानी के साथ ही अबीर गुलाल भी डाला गया। इस दौरान पिटू पवार, अनिल माने, सचिन खांडे, अशोक शुक्ला, अनमोल वर्मा, विकास, जीतू, पन्ना लाल, राजीव खन्ना, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।