Move to Jagran APP

गन्ना मूल्य न बढ़ने पर भड़के किसान, जिलेभर में प्रदर्शन

गन्ना मूल्य न बढ़ने से किसान भड़क उठे। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 11:46 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 11:46 PM (IST)
गन्ना मूल्य न बढ़ने पर भड़के किसान, जिलेभर में प्रदर्शन
गन्ना मूल्य न बढ़ने पर भड़के किसान, जिलेभर में प्रदर्शन

जेएनएन, शाहजहांपुर : गन्ना मूल्य न बढ़ने से किसान भड़क उठे। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर में गन्ना जलाकर व चक्का जामकर विरोध प्रदर्शन किया गया। तिलहर में भी गन्ना जलाकर व पुवायां में अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कचहरी तिराहे पर पहुंचे जहां पहले गन्ना जलाया बाद में सड़क जामकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में कहा गया कि तीन साल से गन्ना की कीमत में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। जबकि किसानों के प्रयोग में आने वाली सभी चीजों में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है। किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर नहीं तौला गया जबकि लक्ष्य पूरा कर लिया गया। इसकी जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए। इस मौके पर अखंड प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, संतोष सिंह, छुट्टन अंसारी आदि मौजूद रहे

फोटो : 11एसएचएन 13

एसपी ऑफिस के गेट पर जलाया गन्ना

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के कार्यकर्ता एसपी कार्यालय गेट पर एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए गन्ना जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गन्ना किसानों का मिलों द्वारा शोषण करवा रही है। जिला प्रवक्ता सुखपाल सिंह यादव ने कहा कि किसानों पर बैंकों के बकाया होने पर रिकवरी जारी कर दी जाती है। भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर क्रांति सिंह, सोनी गुप्ता, ब्रज मोहन गौतम आदि मौजूद रहे।

हाईवे पर लगाया जाम, जलाया गन्ना

फोटो : 11एसएचएन 17

संस तिलहर : गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। गन्ना जलाकर प्रदर्शन किया। सीओ मंगल सिंह रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

तहसील अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा तमाम वादों के बाद भी गन्ना मूल्य न बढ़ाया गया। इस दौरान गेंदन लाल वर्मा, अशोक कुमार, रवि प्रजापति, राजपाल, अमर सिंह, नरवीर सिंह, वीरपाल वर्मा, पूरनलाल, जयेंद्र सिंह, चरण लाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

फोटो : 11एसएचएन 18

संस, पुवायां : भाकियू कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर राजीव चौक पर प्रदर्शन किया। यूनियन नेता मनजीत सिंह ने मांग की वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ने का मूल्य 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया जाए। बकाया भुगतान को ब्याज सहित दिया जाए। तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह, सरदार करनैल सिंह, श्रीकृष्ण जाटव, विनोद राठौर, प्रदीप, इरफान, ब्रह्मादीन, शिवचरन, नीरज वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.