Move to Jagran APP

पिटाई से नाराज किसानों ने किया चीनी मिल गेट पर हंगामा

चीनी मिल में किसानों का विवाद हो गया। दो किसानों ने मिल के एक कर्मचारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 06:09 AM (IST)
पिटाई से नाराज किसानों ने किया चीनी मिल गेट पर हंगामा
पिटाई से नाराज किसानों ने किया चीनी मिल गेट पर हंगामा

जेएनएन, पुवायां/गंगसरा, शाहजहांपुर : चीनी मिल में किसानों का विवाद हो गया। दो किसानों ने मिल के एक कर्मचारी पर अपने साथियों के साथ मिलकर पिटाई का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और सड़क पर जाम लगा दिया। उन्होंने मिल के अधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह उन्हें शांत कराया।

loksabha election banner

गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे करनापुर स्थित सहकारी चीनी मिल में कलदंरगंज के किसान प्रमोद कुमार गन्ने की तौल कराने गए थे। रात से मिल का संचालन बंद होने के कारण वह परेशान होकर अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों को बताने गए। आरोप है कि इस बीच मिल के एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ उन्हें पीट दिया। किसान नेता स्वर्ण सिंह नामधारी वहां पहुंचे तो उनसे भी मारपीट की। गुस्साए किसानों ने मिल गेट के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। मिल के महाप्रबंधक कमल रस्तोगी की सूचना पर कोतवाल जसवीर सिंह फोर्स के साथ पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित कर्मचारी भाग चुका था। किसानों का आरोप था कि इससे पहले भी मिल के अधिकारियों की शह पर आरोपित कर्मचारी अभद्रता कर चुका है। प्रमोद व स्वर्ण सिंह को मेडिकल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर किसानों ने करीब पौन घंटे बाद जाम खोला।

आए दिन संचालन हो रहा बाधित

तकनीकी खराबी से आये दिन पुवायां चीनी मिल का संचालन प्रभावित हो रहा है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है किसानों को गन्ना बेचने में कई दिनों तक चीनी मिल पर रात काटनी पड़ रही है। पांच दिन पूर्व ही बारिश होने की वजह से चीनी मिल नोकेन होकर बंद हो गई। बुधवार देर रात नौ बजे बैगास चेन में खराबी आने से चीनी मिल 12 घंटे बंद रही। गुरुवार सुबह दस बजे संचालन शुरू हुआ, लेकिन एक घंटे बाद फिर से बाधित हो गया।

------------- वर्जन :

किसानों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। कर्मचारियों से किसानों का कोई विवाद नहीं हुआ है। फिलहाल मामला शांत है। कमल रस्तोगी, महाप्रबंधक चीनी मिल के महाप्रबंधक ने झगड़ा होने की सूचना दी थी। जाम खुलवा दिया गया। जांच की जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

जसवीर सिंह, कोतवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.