Move to Jagran APP

किसानों ने लगाई महापंचायत, कृषि बिल का विरोध

प्रशासन व पुलिस की रोक के बावजूद बंडा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की महापंचायत हुई। मंडी समिति के पास मैदान में कृषि बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसान नेता पूनम पंडित ने कानून वापस न होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 12:33 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 12:33 AM (IST)
किसानों ने लगाई महापंचायत, कृषि बिल का विरोध
किसानों ने लगाई महापंचायत, कृषि बिल का विरोध

जेएनएन, बंडा, शाहजहांपुर : प्रशासन व पुलिस की रोक के बावजूद बंडा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की महापंचायत हुई। मंडी समिति के पास मैदान में कृषि बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। किसान नेता पूनम पंडित ने कानून वापस न होने तक आंदोलन जारी रहने की बात कही।

loksabha election banner

किसान यूनियन की ओर से महापंचायत का आह्वान कई दिन पहले किया गया था, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। मंडी समिति में प्रस्तावित पंचायत को रोकने के लिए शनिवार सुबह पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मंडी के दोनों गेट भी बंद कर दिए गए थे। इसी बीच सुबह पूनम पंडित पदाधिकारियों समेत बंडा पहुंच गई। वीडियो से की गई अपील के बाद किसान भी जुटने लगे। पुलिस पूनम व पदाधिकारियों की लोकेशन ट्रेस करती रही, लेकिन वे दूसरे रास्ते से होते हुए पौने एक बजे मैदान में पहुंच गए। ट्रॉली को मंच बनाकर करीब 40 मिनट तक पूनम ने भाषण दिया। कहा कि किसानों ने 2019 में बीजेपी को वोट दिया, लेकिन सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा तक भूल गई। किसानों से 26 जनवरी को दिल्ली बार्डर पहुंचने की अपील की। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की कांति सिंह, रणजीत सिंह, प्रेम शंकर, काला सिंह, पवन कश्यप, विश्राम सिंह आदि रहे। पुलिस ने मंडी की ओर जाने वाले रास्तों पर बेरिकेडिग की थी। सीओ नवनीत कुमार नायक ने भी प्रस्तावित सभास्थल पर आयोजन न होने देने की बात कही थी, लेकिन फिर भी किसान पास के दूसरे मैदान में चले गए।

टिकैट गुट नहीं हुआ शामिल

भाकियू टिकैट गुट से इस पंचायत से स्वयं को अलग रखा। यूनियन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने शुक्रवार रात वीडियो जारी कर कहा था कि शनिवार को कोरोना वैक्सीन लगनी है। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। इसलिए यूनियन पंचायत में शामिल नहीं होगी। वर्जन

अगर प्रशासन कोई कार्रवाई करता है तो स्वागत है। किसान जवाब देना जानते हैं। यह हक की आवाज उठाने का आयोजन था। कोई चुनावी सभा नहीं थी।

महेंद्र सिंह यादव, जिलाध्यक्ष भाकियू भानु गुट

किसानों को पंचायत के लिए अनुमति नहीं थी। सूचना अधिकारियों को दी गई है। उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।

मनोज कुमार, एसओ बंडा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.