Move to Jagran APP

तौल न होने पर किसानों ने जलाई धान की होली

धान खरीद न होने पर गुरुवार को किसानों ने धान की होली जलाई। मामला ढका घनश्याम क्रय केंद्र का है। यहां किसानों ने आरएफसी व पीसीएफ केंद्र संचालकों पर किसानों के बजाय बिचौलियों से धान खरीद के आरोप गंभीर आरोप लगाए। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी क्रय केंद्र पहुंच गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 12:23 AM (IST)
तौल न होने पर किसानों ने जलाई धान की होली
तौल न होने पर किसानों ने जलाई धान की होली

जेएनएन, बंडा, शाहजहांपुर : धान खरीद न होने पर गुरुवार को किसानों ने धान की होली जलाई। मामला ढका घनश्याम क्रय केंद्र का है। यहां किसानों ने आरएफसी व पीसीएफ केंद्र संचालकों पर किसानों के बजाय बिचौलियों से धान खरीद के आरोप गंभीर आरोप लगाए। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने भी क्रय केंद्र पहुंच गए। उन्होंने खाद्य एवं विपणन अधिकारी आरके सोनकर से बात की। उन्होंने आरएफसी केंद्र प्रभारी को कोविड पॉजिटिव बताया। कहा कि केंद्र को मंडी से संबद्ध कर दिया गया है। इस पर किसानों ने हंगामा किया और धान की होली जला दी। खाद्य विपणन अधिकारी आरके सोनकर ने धान जलाने की घटना से इन्कार किया। कहा कि किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने महिला अधिकारी से अभद्र भाषा का प्रयोग किया, अब अनावश्यक दबाव बना रहे है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.