बेटों का शव सड़क पर रखकर परिजनों ने मार्ग पर लगाया जाम
विवाद में गोली चलने से मरे युवक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकरक जाम लगा दिया।
जेएनएन, जैतीपुर, शाहजहांपुर : विवाद में गोली चलने से मरे युवक के परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। वे लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
करीब चार घंटे तक हंगामा होता रहा। मृतक के परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। तिलहर एसडीएम व सीओ के चौबीस घंटे में गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
क्षेत्र के गांव अगरौली निवासी सत्यपाल यादव के बेटे 27 वर्षीय मुलायम यादव और गांव के ही रामकिशन ¨सह के बेटे कुलदीप की गहरी दोस्ती थी। दोनों मजदूरी करते थे, बुधवार शाम दोस्तों में विवाद हो गया। जिसके बाद कुलदीप ने मुलायम के पेट में गोली मार दी थी।
उसको घायल अवस्था में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार रात उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता की तहरीर पर कुलदीप, उसके भाई सुरजीत, पिता राम किशन और चाचा रामऔतार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
आरोप है बाकी तीनों भी साजिश में शमिल थे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मुलायम का शव नवादा मोड़ स्थित सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार कराने से इन्कार कर दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सतेंद्र यादव ने अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। नहीं माने तब पहुंचे अधिकारी
जाम लगने की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन लोग सुनने को तैयार नहीं थे। जिस पर कटरा, गढि़या रंगीन की पुलिस को बुलाया गया, पर कोई असर नहीं हुआ।
एसडीएम मोइनुल इस्लाम व सीओ मंगल ¨सह रावत वहां पर पहुंच गये। उन्होंने भरोसा दिया कि चारों आरोपितों को चौबीस घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसके बाद जाम खोला गया। पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
मृतक के भाई रामसेवक ने सीओ मंगल ¨सह रावत से पुलिस पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। बताया कि कोई पुलिस कर्मी अब तक उन लोगों से इस बारे में पूछने तक नहीं पहुंचा न ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गईं। उल्टा उन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है। जिस पर सीओ ने एसओ से नाराजगी जतायी। वर्जन :
तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी एक अन्य आरोपित को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुकदमा हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा चुका है।
मंगल ¨सह रावत, सीओ