पुलिस टीम पर फाय¨रग करके भागे तस्कर
जैतीपुर रोड पर पुलिस ने गोवंशीय पशु का मांस ले जा रही स्कार्पियों को पकड़ लिया।
संवाद सूत्र, मीरानपुर कटरा : जैतीपुर रोड पर पुलिस ने गोवंशीय पशु का मांस ले जा रही स्कार्पियो को पकड़ लिया। उसमें सवार तस्करों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फाय¨रग कर दी। जब तक पुलिस कर्मी संभलते तस्कर भाग निकले।
जिले में खाकी का खौफ खत्म होता जा रहा है। यही वजह है कि लूट, मांस तस्करी और दुष्कर्म जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। बदमाशों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे पुलिस पर भी फायरिंग करने से नहीं चूक रहे हैं। खैरपुर चौराहे के पास रात पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना के आधार पर जलालाबाद की ओर से आ रही स्कार्पियो को रोकने का इशारा किया तो चालक ने उसे जैतीपुर रोड पर मोड़ दिया। पुलिस ने पीछाकर जगन्नाथपुर गांव के सामने स्कार्पियो को रोक लिया, लेकिन तस्कर गाड़ी छोड़ भागने लगे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए पीछा किया तो तस्करों ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। जब तक पुलिस वाले स्वयं को बचाने का प्रयास करते तब तक तस्कर भाग गए। इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में करीब ढाई कुंटल मांस बरामद हुआ, लेकिन तस्कर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने स्कार्पियो व मांस को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। टीम में दारोगा राजकुमार, कांस्टेबल बलदेव, आकाश, बलराम शामिल रहे।