पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई जयंती
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 11:49 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 11:49 PM (IST)
जेएनएन, शाहजहांपुर : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अíपत किए। टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में देश हित में जो काम किए उसको भूला नहीं जा सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि आज पंचायतों तथा नगर पालिकाओं के माध्यम से विकास दिखाई दे रहा है, वह राजीव गांधी की देन है। वरिष्ठ नेता रामनाथ बघेला, मनोज त्रिपाठी, विनीत मिश्र, मुजीउबर रहमान, जगदीश, भूपेंद्र सिंह, राम खिलावन, प्रमोद पांडेय, हरभजन सिंह दुआ, रजनीश गुप्ता, राकेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें