कपसेड़ा बवाल में आठ को भेजा जेल
पंचायत में हुये बवाल में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
जेएनएन, शाहजहांपुर : छेड़छाड़ के मामले में विवाद के बाद राजीनामा को लेकर चल रही पंचायत में हुये बवाल में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं।
कपसेड़ा गांव में दो दिन पहले एक किशोरी से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में किशोरी ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इसी मामले में शनिवार को राजीनामा के लिये गांव में पंचायत चल रही थी। तभी पुरानी रंजिश को लेकर वीरेश शर्मा और वर्तमान ग्राम प्रधान रामसनेही के परिजन आमने-सामने आ गये थे। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों ने नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको खदेड़ा था। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। यहां भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये थे। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस की तरफ से भी दोनों पक्षों की तरफ नौ नामजद और दर्जन भर लोगों को बलवे आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वीरेश शर्मा, उनके पुत्र विपुल, विवेक मनोज, राजीव शर्मा, शिशुपाल शर्मा और छेड़छाड़ के मामले में मसरू और भूरे शाह को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीटा
संवाद सहयोगी, जलालाबाद :
क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। तहरीर में बताया कि वह अपने घर के गेट पर बैठी थी। वहां से नशे में धुत होकर वहां से गुजर रहे दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपितों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।