चौबीस घंटे बाद नदी में डूबे युवक का मिला शव
खन्नैत नदी में नहाते समय डूबे युवक का चौबीस घंटे बाद घटना स्थल से करीब दो किमी दूर शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जेएनएन, रोजा, शाहजहांपुर : खन्नैत नदी में नहाते समय डूबे युवक का चौबीस घंटे बाद घटना स्थल से करीब दो किमी दूर शव बरामद हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सदर थाना क्षेत्र के मुहल्ला आवास विकास तलौआ निवासी आमिर अपने भांजे रेहान के साथ ईद मिलने अपने परिचितों के यहां गया था। इसके बाद वह दोस्त को लोदीपुर छोड़ने जा रहा था। जहां सभी खन्नौत नदी में नहाने लगे थे। आमिर गहरे पानी में जाने पर डूब गया। पुलिस उसकी तलाश करती रही। रविवार शाम को बंकाघाट के पास नदी में नहा रही भैंस निकालने पहुंचे लोगों ने शव देखा। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। आमिर पिता अवरार का इकलौता बेटा था। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया पोस्टमार्टम कराया जा है।