शासन से भी मिलेगी पांच लाख रुपये की मदद
दैनिक जागरण में प्रकाशित खबरों के बाद मृतक आश्रितों व घायलों की आर्थिक मदद की कवायद शुरू हुई है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM (IST)Updated: Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM (IST)
शाहजहांपुर : दैनिक जागरण में प्रकाशित खबरों के बाद मृतक आश्रितों व घायलों की आर्थिक मदद को लेकर प्रशासन सक्रिय हुआ है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री किसान सर्वहित योजना के तहत पांचों मृतक परिवारों को पात्र मानते हुए भौगोलिक सत्यापन कराया। इसके साथ ही पत्रावलियां मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई। इस योजना के मृतकआश्रितों को अधिकतम पांच लाख रुपये की सहायता मिल सकती है। सभी मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता योजना में भी शामिल किया गया है, जिसमें अधिकतम एक परिवारको दो लाख रुपये की सहायता दी जाती है। हालांकि इसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की पैरवी भी जरूरी होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें