दैनिक मूल्य वृद्धि के बाद 31.84 फीसद महंगा हुआ डीजल
पेट्रो पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर है।
शाहजहांपुर : पेट्रो पदार्थो की मूल्य वृद्धि के खिलाफ विपक्ष सड़कों पर है। देश भर में मूल्य वृद्धि का विरोध हो रहा है। इसकी वाजिब वजह भी है। दरअसल 15 जून 2017 को दैनिक मूल्य वृद्धि निर्णय लेते हुए इसे 16 जून 17 से प्रभावी कर दिया गया। रोजाना दो पैसे से लेकर दो रुपये तक प्रति लीटर की पेट्रोल व डीजल में वृद्धि करके पेट्रो कंपनियों ने सवा साल में डीजल में 31.84 फीसद तथा पेट्रोल के 21.39 फीसद मूल्य बढ़ा लिए।
जोर का झटका धीरे से..
डीजल, पेट्रोल में दैनिक मूल्य वृद्धि की वजह से ग्राहकों का भी इस ओर ध्यान नहीं गया। राजनीतिक दल चुनावी मुद्दे की तलाश में रहे और जानबूझकर विरोध नहीं किया। चुनाव नजदीक आने पर विरोध शुरू हो गया। जबकि अब तक पेट्रो कंपनियों नई व्यवस्था से अरबों कमा चुकी है।
वर्ष 2017 के सापेक्ष वर्ष 2018 में इस तरह बढ़े दाम
वर्ष - 2017 - वर्ष - 2018
तिथि : पेट्रोल - डीजल पेट्रोल - डीजल
15 जून : 66.27 - 55.37 77.13 67.91
30 जून : 66.69 - 55.34 76.48 67.44
15 जुलाई : 67:51 - 56.46 77.58 68.68
30 जुलाई : 68.45 - 56.28 76.99 67.70
15 अगस्त : 70.60 - 57.79 77.68 68.75
31 अगस्त : 71.43 - 58.24 78.84 70.37
दस सितंबर : 72.25 - 69.52 80.45 72.78
दैनिक मूल्य वृद्धि से पूर्व और बाद में पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि पर एक नजर
पेट्रो पदार्थ : 5 जून 201 - 10 सितंबर 2018 अंतर
डीजल : 55.37 72.78 (+17.41 )
पेट्रोल : 66.27 80.45 (14.18 )
(नोट : आंकड़े पेट्रो डीलरों के अभिलेख से प्राप्त किए गए हैं )