चाइनीज नहीं देसी कंदील की बाजार में धूम
चाइनीज कंदील से मुकाबले देसी कंदील की बाजार में धूम मची हुई है।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: चाइनीज कंदील से मुकाबले देसी कंदील की बाजार में धूम मची हुई है। कोई भी चाइनील कंदील की ओर रुझान कम है। कंदील के अलावा सजावट के अन्य समान भी लोग देसी ही मांग रहे हैं। दुकानदारों ने भी चाइनीज माल से तौबा कर ली है। वह अपनी दुकानों पर ज्यादातर देसी माल रख रहे हैं। - चाइनीज से सस्ते देसी कंदील
- देसी सजावट के सामान की मांग
- दिल्ली मेड कंदील की जमकर मांग
- खूब जमकर हो रही खरीदारी पहले लोग खुद बनाते थे कंदील
करीब एक दशक पहले लोग अपने हाथों से कंदील बनाते थे। देहात क्षेत्र में अब भी यह परंपरा चल रही है। शहरी क्षेत्रों में समय के अभाव की वजह से लोगों ने इसे बनाना बंद कर दिया। दीपावली पर कंदील लगाने की परंपरा बहुत पुरानी है। चाइनीज कंदील की बाजार में मांग नहीं हैं। इस बार देसी कंदील बहुत ही सुंदर आये हैं। जिनकी डिमांड लगातार बढ़ रही है। सजावट के अन्य सामान भी देसी ही बिक रहे हैं।
- गौरव अरोड़ा, दुकानदार हीरा बन रहा है महिलाओं की पहली पसंद
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर: पिछली बार की अपेक्षा इस बार सराफा बाजार में रौनक है। बड़ी-बड़ी कंपनी आने से लोगों में क्रेज बढ़ा है। ग्राहक अब हालमार्क माल ही खरीद रहा है। इसलिये सराफा व्यापारी भी इसी को तरजीह दे रहे हैं। बाजार में हीरे की डिमांड बढ़ी है। हीरे के बने आभूषण महिलाओं की पहली पसंद बने हुये हैं। सराफा बाजार को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस के अवसर पर अच्छी खरीदारी होने की संभावना है। ग्राहकों ने माल की बु¨कग भी शुरू कर दी है। बाजार पूरी तरह ग्राहकों के स्वागत के लिये तैयार है। ग्राहकों को लुभा रहे हैं ऑफर
- बड़ी-बड़ी कंपनियां ऑफर देकर ग्राहकों को आकर्षित कर रही है
- खरीदारी करने पर ग्राहकों को गिफ्ट देने की तैयारी
- दुकानदार कर रहे प्रचार प्रसार
- जीएसटी लागू होने ग्राहक हुआ जागरूक इस बार बाजार में पिछली साल से अच्छी रौनक है। अच्छी दुकानदारी होने की संभावना है। बाजार पूरी तरह से तैयार है। हीरा के आभूषणों की डिमांड बढ़ गई। इसका क्रेज खासकर महिलाओं में हैं।
- विनीत सराफ, सराफा व्यापारी