बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करें कार्यकर्ता : डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जन-जन तक पार्टी की नीतियां व सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचनी चाहिए।
जेएनएन, शाहजहांपुर: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम करें। जन-जन तक पार्टी की नीतियां व सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचनी चाहिए। वह तिलहर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की वर्चुअल सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कुशल नीति के कारण ही कोरोना मरीजों की संख्या बहुत कम है। किसानों को सम्मान निधि, राशन कार्ड धारकों को नवंबर तक मुफ्त राशन व चीन को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने से पूरे विश्व में भारत की प्रशंसा हो रही है। जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, संयोजक अरुण यादव चैनू, विधायक रोशनलाल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष दोदराम कुशवाहा, अभय राजपूत, गुरजीत सिंह, प्रेमपाल चौहान, झब्बू सिंह यादव आदि ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।