विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिले में डेंगू के 24 रोगी मिले

By Edited By:
Published: Sat, 09 Nov 2013 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 09 Nov 2013 11:55 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण, संवाददाता, शाहजहांपुर : डेंगू पीड़ितों की तादाद में हुई वृद्धि के मद्देनजर जिलाधिकारी राजमणि यादव ने स्वास्थ्य प्रशासन के साथ मीटिंग कर बचाव कार्यो की समीक्षा की। मलेरिया विभाग द्वारा दी गई छिड़काव की जानकारी पर सवाल उठाते हुए सुधार एवं पारदर्शी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए गए। असल में उनकी रिपोर्ट से दवा छिड़काव के प्रमाण नहीं मिल पा रहा था।

जिले में डेंगू के 24 पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने की बात सामने आने पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य अफसरों की नकेल कसी। मीटिंग डेंगू संबंधी ब्योरा देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि डेंगू लक्षण मिलने वाले 400 पीड़ितों की स्क्रीनिंग कराई गई। इनमें से 83 संभावित बीमारों का परीक्षण कराया गया। 24 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव मिली। इनमें 22 रोगी शाहजहांपुर तथा दो दूसरे जिलों के हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनडी आरोरा ने बताया कि डेंगू वार्ड में 40 मरीज भर्ती है। सभी को उत्कृष्ट दवाइयां दी जा रही हैं। सीएमएस ने बताया कि डेंगू परीक्षण के लिए उनके पास किट नहीं हैं। किट खरीदने के लिए बजट भी उनके पास उपलब्ध नहीं है। दूसरे श्रोतों से 450 किटों की उन्होंने व्यवस्था कर रखी थी, जिसमे से 25 किट शेष बचे हैं। रोगियों के अस्पताल पहुंचने की गति के मद्देनजर 150 किटों की मांग की गई है। कंपनी ने दो-तीन दिनों में किट आपूर्ति के लिए कहा है। ब्लड बैंक में सेपरेटर से प्लेटलेट्स निकालकर रोजाना जरूरतमंद रोगियों को चढ़ाया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बचाव कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मीटिंग में सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ. पंकज द्विवेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी संक्रमण डॉ. ओपी सक्सेना, डॉ. सबाहत हुसैन, चिकित्साधिकारी ब्लड बैंक डॉ. अश्वनी मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर