Move to Jagran APP

आत्मरक्षा के लिए अभिभावक बेटियों को करें जागरूक: एएसपी ग्रामीण

बेटियों को कमजोर नहीं मजबूत बनाएं। उनके साथ कोई कुछ गलत व्यवहार करता है तो उसे पलटकर जवाब देना सिखाएं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 12:42 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 06:24 AM (IST)
आत्मरक्षा के लिए अभिभावक बेटियों को करें जागरूक: एएसपी ग्रामीण
आत्मरक्षा के लिए अभिभावक बेटियों को करें जागरूक: एएसपी ग्रामीण

जेएनएन, शाहजहांपुर : बेटियों को कमजोर नहीं मजबूत बनाएं। उनके साथ कोई कुछ गलत व्यवहार करता है तो उसे पलटकर जवाब देना सिखाएं। यह कहना है एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम का। दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में मेहमान एएसपी ग्रामीण से पाठकों ने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल पूछे। जिनका न सिर्फ उन्होंने जवाब दिये, बल्कि कई का संबंधित थानों के प्रभारी से फोन पर बात कर निस्तारण भी कराया। कहा कि जनता के सहयोग से अपराध पर अंकुश लगाने सहयोग मिलेगा। प्रश्न: बेटियों को स्कूल या घर बाहर भेजने पर काफी डर लगाता है। पुलिस विभाग बेटियों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम कर रहा है।

loksabha election banner

डॉ. नमिता सिंह, शाहजहांपुर

उत्तर: बेटियां जब भी बाहर निकलें तो उनके पास महिला हेल्पलाइन, यूपी 100 और संबंधित क्षेत्र के थानेदार का नंबर रहना चाहिए। अपने साथ घटना होने पर शोर मचाएं। आत्मरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। प्रश्न: स्कूलों के बाहर छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात नहीं की जाती है। जिसकी वजह से छेड़छाड़ होती है।

उत्तर: महिला पुलिस को सादी वर्दी में छात्राओं के स्कूलों के पास लगाया जा रहा है। शोहदा दिखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रश्न: रोजा ओवरब्रिज से रेलवे साइडिग पर होने की वजह से जाम लगा रहता है। इस समस्या से निजात दिलाई जाए।

मोहित सिंह चौहान, रोजा

उत्तर: रोजा प्रभारी निरीक्षक को इस बारे में निर्देश देकर जाम की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रश्न : फर्रुखाबाद बाईपास पर अल्हागंज के आसपास हादसे होते रहते हैं। ये कैसे रुकेंगे।

- आकाश दीक्षित, अल्हागंज

उत्तर: वहां कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बैरिकेडिग की जा रही है। हादसों के कारण का पता लगाकर समाधान किया जाएगा। प्रश्न: मीरानपुर कटरा मुख्य चौराहे पर जाम रहता है, स्कूली वाहन फंस जाता है। समाधान किया जाए।

पुनीत गुप्ता, मीरानपुर कटरा

उत्तर: थानाध्यक्ष से बात करके चौराहे पर पुलिस कर्मियों को तैनात करेंग। ताकि बच्चों को परेशानी न हो। प्रश्न: महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराध बढ़ रहे हैं। इसके लिए पुलिस क्या रणनीति बना रही है।

कुनेंद्र पाल सिंह, लधौला चेना

उत्तर: स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को गुड और बैड टच के बारे में बताया जा रहा है। अभिभावक भी बच्चों को जागरूक करें। प्रश्न: नौ दिन पहले आइटी एक्ट का थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

मुशीर, जलालाबाद

उत्तर: मामले की विवेचना इंस्पेक्टर कर रहे हैं। मामला आइटी एक्ट का होने की वजह से थोड़ा समय लगता है। आरोपित रुद्रपुर का है। वहां की पुलिस से संपर्क किया गया है। जल्द ही इसमें कार्रवाई होगी।

प्रश्न: मेरी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे है। थाने में कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

अवधेश कुमार अवस्थी, देवकली

उत्तर: मौके पर इंस्पेक्टर और राजस्व विभाग की टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। प्रश्न: एक माह पहले घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन आरोपितों पर कार्रवाई नहीं हुई।

रविद्र कुमार, बंडा

उत्तर: आरोपितों को तलाश किया जा रहा है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। प्रश्न: निगोही क्षेत्र के पांच गांवों में कच्ची शराब का कारोबार होता है, स्थानीय पुलिस इस पर अंकुश नहीं लगा पा रही है।

अरुण कुमार सिंह, निगोही

उत्तर: पुलिस टीम भेजकर गांवों में छापा मारा जाएगा। आरोपितों पर कार्रवाई होगी। प्रश्न: डेढ़ माह पहले दो पक्षों में मारपीट हुई थी। दोनों का मेडिकल हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने एक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया। मेरी सुनवाई नहीं हुई।

इमरान, जलालाबाद

उत्तर: मामले की जांच कराकर संबंधित थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्न: मेरे खेत में खड़ी दीवार पर लगे लोहे के तारों को लोगों ने तोड़ दिया है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

श्याम सुंदर, अल्हागंज

उत्तर: थाना पुलिस से इस बारे में जानकारी करके उचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.