Move to Jagran APP

लापरवाही से खाक में मिल रही मेहनत की कमाई

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इस बार भी तमाम किसानों की गेहूं की फसल जल गई। जिससे उनकी खून पसीने की कमाई चंद मिनट में ही खाक में मिल गई। घरों में सिलिंडर लीक होने से आग लगने के कई मामले सामने आए हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 01:31 AM (IST)
लापरवाही से खाक में मिल रही मेहनत की कमाई
लापरवाही से खाक में मिल रही मेहनत की कमाई

जेएनएन, शाहजहांपुर : गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इस बार भी तमाम किसानों की गेहूं की फसल जल गई। जिससे उनकी खून पसीने की कमाई चंद मिनट में ही खाक में मिल गई। घरों में सिलिंडर लीक होने से आग लगने के कई मामले सामने आए हैं। बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर में मुख्य अग्निशमन अधिकारी रेहान अली से पाठकों ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के उपाय पूछे। अग्निशमन अधिकारी ने न सिर्फ व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी, बल्कि टिप्स भी दिए। प्रश्न : गर्मी में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में शहर के बाहर नगरिया मोड़ के पास फायर स्टेशन होना जरूरी है।

loksabha election banner

दिनेश वर्मा, गोपालपुर नगरिया

उत्तर : शहर में तीन फायर स्टेशन बनने का प्रस्ताव गया है। जिसमे बरेली मोड़ के पास भी एक फायर स्टेशन प्रस्तावित है। प्रश्न : गुदड़ी बाजार में सड़क की दोनों साइड में कपड़ों की रंगाई का काम हो रहा है। ऐसे में आग लगने पर दमकल की गाड़ियां भी नहीं निकल सकती।

रमेश कश्यप, छोटा चौका

उत्तर : अतिक्रमण के संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को अवगत करा दिया जाएगा। गलियों में आग बुझाने के भी पर्याप्त संसाधन विभाग के पास है। प्रश्न : बंडा क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन नहीं है। जिस वजह से नुकसान अधिक हो जाता है।

हिमांशु गंगवार, बंडा

उत्तर : तहसील स्तर पर पर्याप्त संसाधन है। प्रमुख स्थानों पर संसाधन मुहैया कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। मंजूरी मिलते ही हर विकासखंड पर एक गाड़ी खड़ी कराई जा सकेगी। प्रश्न : मेरे मकान के पास कुछ लोग अवैध रूप से गैस की रिफिलिग करते हैं। जिससे बड़ी घटना हो सकती है।

आशीष कुमार, रोजा

उत्तर : संबंधित थाने की पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। प्रशासन भी ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है। प्रश्न : सिधौली के भटपुरा गांव में आग लग गई है। जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

अमरीश कुमार, शाहजहांपुर

उत्तर : टीम को मौके पर भेजकर आग को समय रहते बुझा लिया गया है, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।

प्रश्न : आग लगने पर क्या पीड़ित को मुआवजा मिल सकता है। यदि हां तो उसकी क्या प्रक्रिया है।

किरन, जैतीपुर

उत्तर : संबंधित लेखपाल इस मामले में अपनी रिपोर्ट लगाते हैं। जिसमें आग का कारण व नुकसान का भी ब्योरा रहता है। एसडीएम स्तर से मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा कराया जाता है। प्रश्न : खाना बनाते समय सिलिडर लीक होने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे बचाव को क्या करना चाहिए।

फकीरे लाल भोजवाल, शाहजहांपुर

उत्तर : सिलिडर की ऊंचाई से नीचे चूल्हा रखने से पाइप में ठीक से गैस पास नहीं होती है। जिस वजह से आग लग जाती है। चूल्हा सिलिडर की ऊंचाई से ऊपर रखना चाहिए।

इस तरह करें बचाव

- खेतों पर जाते समय बीड़ी या सिगरेट बिलकुल नहीं पीनी चाहिए।

- बच्चों को फसल के पास माचिस लेकर नहीं जाने देना चाहिए।

- चूल्हे की राख को ठंडा करने के बाद ही घूरे पर डालें।

- खाना बनाते समय सूती व फिटिग के कपड़े ही पहनना चाहिए।

- आग लगने पर सिलिडर लाठी-डंडे से नहीं गिराना चाहिए।

- कंबल या बोरा गीला कर गैस लीकेज वाले प्वाइंट पर डालना चाहिए।

- आग लगने पर बिजली की सप्लाई को बंद कर देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.