रात भर कमरे में बंद रहा मगरमच्छ, सुबह देखा तो उड़े होश
ग्रामीण के घर में सोमवार रात मगरमछ घुस गया। सुबह स्वजनों ने उसे देखा तो घबरा गए। वन विभाग के कर्मियों ने मगरमछ को नदी में छोड़ दिया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 12:08 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 12:08 AM (IST)
जेएनएन, बंडा, शाहजहांपुर : ग्रामीण के घर में सोमवार रात मगरमच्छ घुस गया। सुबह स्वजनों ने उसे देखा तो घबरा गए। वन विभाग के कर्मियों ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया है।
बंडा के गहलुइया गांव निवासी करनैल सिंह का घर खन्नौत नदी से पांच सौ मीटर दूर है। रात में किसी समय नदी से निकलकर मगरमच्छ कमरे तक पहुंच गया। सुबह पांच बजे आहट होने पर दरवाजा खोला गया तो इंर्वर के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। उन्होंने गांव निवासी वन विभाग के वॉचर सोढ़ी सिंह व प्रेमचंद्र को बुलाया। उन दोनों ने मगरमच्छ को नदी में छोड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें