शाहजहांपुर में उपकेंद्र में जलभराव से कंट्रोल पैनल व केबल बॉक्स फुंका
बारिश से जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वहीं बिजली संकट गहराने से समस्या भी हुई। निगोही में उपकेंद्र में जलभराव से कंट्रोल पैनल फुंक गया। रोजा उपकेंद्र के केबल बॉक्स में ब्लास्ट हो गया। अन्य जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से अधिकांश उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई।
शाहजहांपुर, जेएनएन : बारिश से जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, बिजली संकट गहराने से समस्या भी हुई। निगोही में उपकेंद्र में जलभराव से कंट्रोल पैनल फुंक गया। रोजा उपकेंद्र के केबल बॉक्स में ब्लास्ट हो गया। अन्य जगह बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से अधिकांश उपकेंद्र की सप्लाई ठप हो गई। इस कारण पूरे जिले की बिजली आपूर्ति बेपटरी रही। जलभराव से मरम्मत कार्य बाधित रहा।
शहर से गोविदगंज से निकले डीएम कंपाउंड फीडर की लाइन पर पेड़ की डाल गिर गई। 33 केवी उपकेंद्र का इंसुलेटर भी पंक्चर हो गया। इससे करीब पांच घंटे तक बिजली संकट छाया रहा। बारिश थमने के बाद विद्युत कार्मिकों ने पेड़ की डालों की छटाई कर आपूर्ति को सुचारू कराया। हथौड़ा व सिटी पार्क स्थित 33 केवी बिजलीघर की लाइनों पर पेड़ गिर गए। वीआइपी उपकेंद्र की देर शाम आपूर्ति सुचारू कराई जा सकी। ककरा, अब्दुल्लागज पर भी संकट छाया रहा। 33 केवी रोजा बिजलीघर के केबल बाक्स पानी भरने से ब्लास्ट कर गया। मिश्रीपुर व रोजा औद्योगिक फीडर की आपूर्ति केा देर रात तक सुचारू नही कराया जा सका। इन बिजलीघरों की देर रात तक ठप रही बिजली
33 केवी निगोही बिजलीघर में जलभराव से बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। कंट्रोल पैनल में पानी चले जाने से उपकरण फुंक गए। इससे निगोही समेत पूरे क्षेत्र में ब्लैक आउट हो गया है। बिजलीघर से पानी निकालकर देर रात आपूर्ति को सुचारू किया जा सका। 33 केवी अठसलिया बिजलीघर की लाइन पर कैंट में पेड़ गिर गए। केबल बॉक्स भी फुंक गया है। 33 केवी चिनौर बिजलीघर में ट्रेंच के अदंर पानी चला गया। इस बारण आपूर्ति ठप रही। मरम्मत कार्य में लगभग 100 से ज्यादा टीमें लगीं। वर्जन
भारी बारिश से कई बिजलीघरों में जलभराव हो गया है। पानी के संपर्क में आने पर कई उपकरणों भी फुंक गए। लाइनों पर पेड़ भी गिर गए है। इस कारण आपूर्ति बाधित हुई है। देररात तक आपूर्ति को सुचारू करा लिया जाएगा।
रामनरेश सरोज, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण खंड