Move to Jagran APP

तांगे पर बाइक रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 06:06 PM (IST)
तांगे पर बाइक रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी
तांगे पर बाइक रखकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

जेएनएन, शाहजहांपुर : बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र के नेतृत्व में बाइक को तांगे पर रखकर जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां घोड़ा व तांगा मंगवाकर बढ़ती महंगाई का अनोखे ढंग से विरोध करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने बाइक को तांगे पर रखने के बाद खुद ही चलाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। राज्यपाल को भेजे मांग पत्र में कार्यकर्ताओं ने कहा कि रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी होने से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इसके बाद बिना सोचे समझे पेट्रोल एवं डीजल से संबंधित कर की दरों में वृद्धि कर आमजनों की कमर तोड़ने का काम किया है। जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार महंगाई पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। प्रदेश की गरीब जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि जनता का शोषण कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। वरिष्ठ नेता अशफाक उल्ला खां, जगदीश सिंह कुशवाहा, पार्टी प्रवक्ता मुजीबउररहमान, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पवन सिंह, रोहित सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश मिश्र, प्रमोद पांडेय, अकबर अली, शहजाद खां, महेश बाबू, अवनीश मौर्य आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.