Move to Jagran APP

भाजपा सिर्फ घोषणाओं की पार्टी : कौशल

कांग्रेस के पोल खोल अभियान के तहत कस्बा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jun 2018 11:55 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jun 2018 11:55 PM (IST)
भाजपा सिर्फ घोषणाओं की पार्टी : कौशल
भाजपा सिर्फ घोषणाओं की पार्टी : कौशल

शाहजहांपुर : कांग्रेस के पोल खोल अभियान के तहत कस्बा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए जमकर जुबानी हमले किए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा का देश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। निगोही के पुवायां रोड स्थित राइस मिल के प्रांगण में आयोजित सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि आतंकवाद देश की अहम समस्या है। घोषणा पत्र में कहा गया था कि भाजपा शासनकाल में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि की समस्याएं जड़ से खत्म हो जाएंगी। भाजपा सिर्फ घोषणाओं की पार्टी बनकर रह गई है। कालाधन वापसी के नाम पर देश को गुमराह किया गया। विनीत त्रिपाठी ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों की दुश्मन और उद्योगपतियों की सरपरस्त है। सावित्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के समय में कच्चे तेल के दामों के अनुसार डीजल-पेट्रोल की कीमतें तय होती थीं। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष वाटा खां, नृपेंद्र मिश्रा, नदीम खां, ममता शर्मा, तिनकू मिश्रा, विनीत, विनय शर्मा, अमर ¨सह, जगजीत कुशवाहा, रीतराम कुशवाहा, हरभजन दुआ, रमेशचंद्र मिश्रा, अवनीश कठेरिया, शिवराज सक्सेना, रामस्वरूप वर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.