21 करोड़ रुपये जारी: अब हाईवे का सुहाना होगा सफर, गड्ढों में तब्दील हुए लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत शुरू
शाहजहांपुर में गड्ढों में तब्दील हो चुके लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधरने लगी है। 21 करोड़ रुपये का बजट ...और पढ़ें

मरम्मत का चलता काम।
HighLights
21 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद भी सड़क जर्जर थी।
दैनिक जागरण ने सड़क की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
लोक निर्माण विभाग ने चिनौर से नियामतपुर के बीच मरम्मत शुरू की।
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। गड्ढों में तब्दील हो चुके लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधरने लगी है। देर से ही सही लोक निर्माण विभाग ने जर्जर हो चुकी इस महत्वपूर्ण सड़क पर काम शुरू कर दिया है। चिनौर से नियामतपुर के बीच मरम्मत हो रही है। शेष हिस्से में भी जल्द कार्य पूरा कराने का दावा किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग शहर के अंदर से होकर निकला है। आबादी वाला क्षेत्र अधिक होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बरेली मोड़ से नियामतपुर तक बाईपास बना दिया।
दैनिक जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी 15 किमी. सड़क की बदहाली
शहर की 15 किमी. सड़क सात माह पूर्व लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को हस्तांतरित कर दी गई। इसकी मरम्मत के लिए 21 करोड़ रुपये भी दिए थे, लेकिन रोहित कंस्ट्रक्शन फर्म ने काम शुरू नहीं किया। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। महिला थाने से चिनौर व मिश्रीपुर से हरदोई बाईपास तक नाम की ही सड़क बची थी।
21 करोड़ रुपये का बजट जारी होने के बाद भी हो गई थी सड़क की दुर्दशा
दैनिक जागरण ने इसकी बदहाली से संबंधित खबर हाईवे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। सड़कों की बदहाली, लोगों की परेशानी व विभाग की लापरवाही के बारे में बताया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जतायी थी, जिस पर विभाग ने पैचवर्क के साथ ही कार्य भी शुरू करा दिया।
यह भी पढ़ें- जीजा पर आया दिल, 'कातिल' बनी तबस्सुम; दूध में नशीली गोलियां देकर पति की हत्या
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली करेगी पर्यटकों की संख्या निर्धारित, ताजमहल की धारण क्षमता तय करने को ASI ने भेजा प्रस्ताव
अधिशासी अभियंता महेंद्र पाल ने बताया कि मरम्मत कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। बरसात होने पर सिर्फ उतने ही दिन काम रुकेगा।
