Move to Jagran APP

Chinmayananda Arrested: जेल में पहली रात सो नहीं सका दुष्कर्म का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद

स्वामी चिन्मयानंद जेल की पहली रात उसे ठीक से नींद नहीं आई। जेल में काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद चहलकदमी करते रहे। यहां उनकी पहली रात मुश्किलों भरी कटी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 10:55 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 01:35 PM (IST)
Chinmayananda Arrested: जेल में पहली रात सो नहीं सका दुष्कर्म का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद
Chinmayananda Arrested: जेल में पहली रात सो नहीं सका दुष्कर्म का आरोपी स्वामी चिन्मयानंद

शाहजहांपुर, जेएनएन। लॉ छात्रा के यौन शोषण तथा दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पहली रात सो नहीं सके। सामान्य बंदी की तरह रखे गए मालिश कराने के शौकीन चिन्मयानंद की रात यहां करवटें बदलते कटीं। काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद वह लेटे रहे।

loksabha election banner

जेल सूत्रों के अनुसार स्वामी चिन्मयानंद जेल की पहली रात उसे ठीक से नींद नहीं आई। जेल में काफी देर तक गुमसुम बैठने के बाद चहलकदमी करते रहे। यहां उनकी पहली रात मुश्किलों भरी कटी। चिन्मयानंद को देर रात तक नींद नहीं आई और वो करवटें बदलते रहा। जेल प्रशासन के मुताबिक रात करीब 10 बजे चिन्मयानंद सो गए। रात करीब साढ़े तीन बजे उनकी आंख खुली। इसके बाद स्नान करने के बाद उन्होंने ध्यान किया। बाद में दलिया का नाश्ता किया। प्रशासन के मुताबिक चिन्मयानंद की हालत सामान्य है।  

पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। स्वामी चिन्मयानंद को जिला कारागार में सामान्य कैदियों की तरह बैरक में रखा गया है। शाहजहांपुर जिला जेल में चिमन्यानंद को सामान्य बंदियों की तरह रखा गया है। इसी जेल में उनके तीन विपक्षी भी बंद हैं। इस कारण जेल प्रशासन ने चिन्मयानंद की बैरक के बारे में कोई भी जानकारी देने से साफ मना कर दिया है। 

जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में बंद होने की वजह से यह नहीं बता सकते कि उनको कहा रखा गया है। वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।

जेल के डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। शाम को चिन्मयानंद ने सामान्य भोजन ग्रहण किया। सामान्य बंदियों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से अलग बैरक में रखा गया है। 

छात्रा के घर के बाहर हलचल तेज, पिता-भाई गनर के साथ कहीं निकले 

उधर, छात्रा के घर के बाहर शनिवार को सुबह से ही हलचल तेज है। छात्रा के पिता और भाई गनर के साथ कहीं निकल गए। घर में छात्रा और उसकी मां मौजूद हैं। छात्रा की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.