यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से बच्चे की मौत
कटरी क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बंद कम नहीं हो रहा है।

शाहजहांपुर : कटरी क्षेत्र में बुखार का प्रकोप बंद कम नहीं हो रहा है। बुखार ने एक बच्चे की और जान ले ली। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के गांव मरथर निवासी राजू के आठ वर्षीय बेटे प्रशांत को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसको पीएचसी पर दिखाया था। डॉक्टर ने बच्चे को एक दिन की दवाई दी थी, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। दूसरे परिजन उसको फिर से उसे फिर से पीएचसी लेकर गये। भीड़ अधिक होने पर परिजन पीएचसी से वापस आ गये और झोलाछाप से दवा दिला दी। शुक्रवार को शाम चार बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया। प्रशांत अपने भाई बहनों में सबसे छोटा होने की वजह से सबका लाडला था। उसकी मां गुड्डो का रो-रोकर बुरा हाल है।
