Move to Jagran APP

शिक्षिकाओं के साथ पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़

पुलिस की लापरवाही से जिले में महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 12:16 AM (IST)
शिक्षिकाओं के साथ पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़
शिक्षिकाओं के साथ पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़

शाहजहांपुर : पुलिस की लापरवाही से जिले में महिला अपराध पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यही वजह है कि आए दिन महिला अपराध हो रहे हैं। देहात क्षेत्रों में शिक्षिकाओं के साथ हो रहीं ऐसी घटनाएं जहां सभ्य समाज को कलंकित कर रहीं हैं, वहीं पुलिस प्रशासन पर भी सवालिया निशान लगा रही हैं। निगोही क्षेत्र के एक गांव में घटी इस घटना से पहले भी इसी क्षेत्र में एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था, लोगों ने आरोपित को पकड़ने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह दूसरी घटना है, इससे शिक्षा जगत में भी आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों का कहना है कि यदि आरोपित जल्द न पकड़े गए तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

loksabha election banner

बीते आठ दिसंबर को क्षेत्र के गांव के प्राथमिक स्कूल एक शराबी युवक स्कूल में घुस आया था। उसने स्कूल की रसोई में रखे बर्तन फेंक दिये। जब शिक्षक-शिक्षिकाओं ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने एक शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। मौके पर ही ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। इसी थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक स्कूल में तैनात शिक्षिका के साथ रेलवे स्टेशन पर शिक्षामित्र वेदपाल वर्मा ने छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने बर्बाद करने की धमकी दी थी। दहशतजदा शिक्षिका ने परिजनों के साथ आकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इससे शिक्षिका दहशत में है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से किया इन्कार

स्थानीय पुलिस ने शिक्षिका की तहरीर पर पहले मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने में पहुंचकर हंगामा काटा, तब पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन एक ही अज्ञात युवक पर तब दोबारा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और शिक्षिका ने भी पुलिस कर्मियों की इस लापरवाही पर नाराजगी जताई, तब दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

घटनाएं कागजों में दर्ज करके सो गई पुलिस

जिले में अधिकांश घटनाएं कागजों में दर्ज करने के बाद पुलिस सो जाती है। यही वजह है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस की लापरवाही की वजह से ही परौर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता ने आत्मदाह कर लिया था। उसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस का लचीला पन अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। घटनाएं नहीं रुकी तो होगा आंदोलन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री देवेश कुमार वाजपेयी ने शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को ¨नदनीय बताते हुए रोष जताया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शिक्षिकाओं के साथ छेड़छाड़ व उन्हें परेशान करने वाली घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो शिक्षक संघ आंदोलन को मजबूर होगा। बाजपेई ने बताया कि संघ के पदाधिकारी डीएम और एसपी से मिलकर शिक्षिकाओं की सुरक्षा को लेकर वार्ता करेंगे।

हाल के दिनों में हुई घटनाएं

22 सितंबर: क्षेत्र के एक गांव में रात मेला देखने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

12 सितंबर : शौच को गई किशोरी से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया

9 सितंबर : हैंडपंप पर पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

8 सितंबर : दबंग युवक ने दुष्कर्म का विरोध करने पर महिला का किया अपहरण

17 अगस्त: छत पर सो रही किशोरी से पड़ोस के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया

11 जुलाई : क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

6 जून : शौच को गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास

28 मई: क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.