Move to Jagran APP

प्रकाश से नहाई धरा, सतरंगी हुआ आसमान

घर के मुंडेर से लेकर आंगन द्वार व हर कोने को आलोकित करते दीये तिल-तिल जलकर प्रकाश बिखेरतीं मोमबत्तियां। सुख समृद्धि की कामना के साथ लक्ष्मी-गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की पूजा करते परिवार। प्रमुख सड़क व छतों से आतिशबाजी छुड़ाकर आसमान में सतरंगी छटा बिखेरते युवा बचे। शनिवार शाम यह नजारा था प्रकाश पर्व दीपावली का।

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Nov 2020 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 12:02 AM (IST)
प्रकाश से नहाई धरा, सतरंगी हुआ आसमान
प्रकाश से नहाई धरा, सतरंगी हुआ आसमान

जेएनएन, शाहजहांपुर : घर के मुंडेर से लेकर आंगन, द्वार व हर कोने को आलोकित करते दीये, तिल-तिल जलकर प्रकाश बिखेरतीं मोमबत्तियां। सुख समृद्धि की कामना के साथ लक्ष्मी-गणेश समेत अन्य देवी देवताओं की पूजा करते परिवार। प्रमुख सड़क व छतों से आतिशबाजी छुड़ाकर आसमान में सतरंगी छटा बिखेरते युवा, बच्चे। शनिवार शाम यह नजारा था प्रकाश पर्व दीपावली का। जिले भर में लोगों ने उल्लास, उमंग व हर्ष की तरंगों के साथ पारंपरिक पूजन कर पर्व को मनाया। सुख, समृद्धि के देवता को भोग लगाकर प्रसाद गृहण किया। एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। सुबह के समय महिलाओं ने सूप बजाकर नकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक अलाय बलाय निकालकर लक्ष्मी का आह्वान किया।

loksabha election banner

दिन में खरीदारी के साथ घरों में साफ सफाई की गई, जिसके बाद शाम में घर व प्रतिष्ठानों पर रंगोली सजाकर लक्ष्मी-गणेश का कमलपुष्प, नैवेद्य समेत प्रिय पदार्थाें से पूजन किया। इसके बाद घर, मकान, दुकान के हर कोने में दीप जलाए। अनुपम छटा बिखेर रहे रंग बिरंगी झालरों, आकर्षक लाइट, कंदील, बंदनवार से सजे घर की छतों पर आतिशबाजी छुड़ाई।

दीया से हार गया अंधियारा, फैला खुशी का उजियारा

भारतीय परंपरा सामाजिक संबंधों को मजबूत करने के साथ ही विज्ञान सम्मत भी है। एक साथ असंख्य दीप जलने से नकारात्मकता का अंधियारा मिट गया। खुशहाली का उजियारा बिखर गए। लोगों ने दीप जलाकर कवि गोपालदास नीरज की पंक्तियां जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाए.. की याद दिला दी। कटेंगे तभी यह अंधरे घिरे अब, स्वयं धर मनुज दीप का रूप आए.. पंक्तियों में संदेश भी दिया।

मंदिर सजे, पूजन को कतार

दीपावली पर हनुमतधाम समेत बाबा विश्वनाथ, बनखंडी नाथ, फूलमती देवी मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ समेत सभी मंदिर सजे रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन के बाद घर में पूजा की। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने दीवान जोगराज स्थित घर पर परिवार के साथ पूजन किया। पूजन के बाद मंत्री ने बड़े भाई कमलेश खन्ना, भाभी सरला खन्ना से आशीर्वाद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.